गुवाहाटी में पाइप लाइन फटने से एक महिला की हुई मौत

गुवाहाटी के खरगुली इलाके में पानी की तेज धार से कम से कम 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए है।

0

असम (Assam) के गुवाहाटी (Guwahati) में नगरीय निकाय की वाटर सप्लाई की पाइप लाइन फटने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। गुवाहाटी के खरगुली इलाके में पानी की तेज धार से कम से कम 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए है।

इस घटना के नाटकीय दृश्यों वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें सड़कों पर पानी बहता दिख रहा है। पानी की विशाल और तेज धार में कई वाहन बह गए जिससे क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। पानी कई फीट दूर तक फैल गया।

इस घटना में 600 से अधिक लोग प्रभावित हुए और एक महिला की मौत हो गई। महिला पास के ही एक घर में रहती थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। गुवाहाटी मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने आश्वासन दिया है कि, जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here