14 राज्य और 4000 किलोमीटर का सफर राहुल गाँधी की Bharat Jodo Yatra का आज समापन

आज कांग्रेस पार्टी श्रीनगर के शेर ए कश्मीर स्टेडियम (Sher-e-Kashmir Stadium) में एक बड़ी रैली करने वाली है, जिसमें देशभर के विपक्षी नेताओं के जुटने की उम्मीद है।

0
25

Srinagar: रविवार को राहुल गाँधी के द्वारा चलायी गयी पहल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का श्रीनगर में समापन हो गया। आज कांग्रेस पार्टी श्रीनगर के शेर ए कश्मीर स्टेडियम (Sher-e-Kashmir Stadium) में एक बड़ी रैली करने वाली है जिसमें देशभर के विपक्षी नेताओं के जुटने की उम्मीद है। कांग्रेस आज की रैली के जरिए भारत जोड़ो यात्रा की सफलता और विपक्षी एकजुटता दिखाना चाहती है।

इसके लिए कांग्रेस ने 23 दलों को रैली में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है, लेकिन राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बुलावे पर विपक्ष के कितने दल के नेता श्रीगनर पहुंच रहे हैं ये अभी तय नहीं है। जिन 23 दलों को कांग्रेस ने आमंत्रण भेजा है उनमें 9 दलों ने रैली से किनारा कर लिया है। श्रीनगर में आज होने वाली राहुल गाँधी की रैली में कुल 13 पार्टियां शामिल होंगी।

23 विपक्षी दलों को कांग्रेस की इस रैली में शामिल होने के लिए निमंत्रण गया है

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra ) कन्या कुमारी से कश्मीर तक पहुंचकर समाप्त हो चुकी है। राहुल गाँधी श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहरा चुके हैं। आज बड़ी रैली की तैयारी है जिसके जरिए कांग्रेस विपक्षी नेताओं को एक मंच पर लाने की अथक प्रयास में है।

23 विपक्षी दलों को कांग्रेस की इस रैली में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। राहुल गांधी(Rahul Gandhi) 135 दिनों में करीब 4 हजार किलो मीटर की यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता एक दर्जन राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को नाप चुके हैं।

कश्मीर में सुरक्षा के सवाल पर अब भी कांग्रेस केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है

भारत जोड़ो यात्रा ने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए 4,080 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान राहुल गांधी ने 12 जनसभाओं, 100 से अधिक बैठकों, 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। तमिलनाडु से केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश होते हुए जम्मू-कश्मीर तक इस यात्रा को पहुंचने में करीब पांच महीने लगे हैं, लेकिन कश्मीर में सुरक्षा के सवाल पर अब भी कांग्रेस केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है। राहुल गाँधी भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह को पदयात्रा की चुनौती दे रहे हैं।

सुरक्षा खतरों पर सवाल उठाया तो भारतीय जनता पार्टी ने भी पलटवार किया

कांग्रेस ने काश्मीर में सुरक्षा खतरों पर सवाल उठाया तो भारतीय जनता पार्टी ने भी पलटवार किया और धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में शान से तिरंगा लहराने की बात दोहराई। कश्मीर में सुरक्षा पर सियासत के बीच कांग्रेस ने आज की रैली के लिए जिन 23 विपक्षी दलों को श्रीनगर की रैली के लिए निमंत्रण भेजा था। उनमें कई बड़े दल के नेताओं ने कांग्रेस की इस रैली से किनारा कर लिया है। जिनमे TMC, समाजवादी पार्टी, और टीडीपी (TDP) समेत 9 दल इस समारोह में शिरक़त नहीं करेंगे।

5 महीने से जारी कांग्रेस पार्टी का सबसे बड़ा कार्यक्रम आज समापन की तरफ है

वहीं राहुल गाँधी के बुलावे पर विपक्ष के जिन दलों के नेता श्रीगनर (Srinagar) पहुंच रहे हैं। उनमें DMK, NCP, RJD, शिवसेना, सीपीआई (एम), सीपीआई (वीसीके), उद्धव ठाकरे की शिवसेना, केरल कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, PDP और JMM शामिल है। लगभग 5 महीने से जारी कांग्रेस पार्टी(Congress party) का सबसे बड़ा कार्यक्रम आज समापन की तरफ है। जहा की रैली में कई बड़े दिग्गज नेता शामिल होने वाले है।

अब इस समापन के बाद यह भी देखना काफी रोमांचक होगा कि साल 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी खुद को कितना तैयार कर पाई है और राहुल गाँधी अपने विपक्षी दलों को कितना जोड़ पाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here