Ramcharitmanas: भूपेंद्र चैधरी ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि, पार्टी अब निश्चित तौर पर इस तरह विचार करेगी कि समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य विवादित बयान दे रहे हैं।

0
19

Hardoi: मल्लावां में मन की बात (Mann Ki Baat) बूथ समिति बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने बीजेपी के बूथ नेताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी है। इस कार्यक्रम में भूपेंद्र चौधरी ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। यही नहीं उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ-साथ उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य (Sanghamitra Maurya) जो बीजेपी से सांसद हैं, उन पर भी कार्यवाही के संकेत दिए हैं।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि, पार्टी अब निश्चित तौर पर इस तरह विचार करेगी कि समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य विवादित बयान दे रहे हैं। उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य बीजेपी से सांसद हैं उनको भी अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी कि वह अपने पिता के साथ हैं या भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ हैं। प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान राजनीतिक गलियारों में एक नई गर्मी उत्पन्न कर सकता है। अभी तक संघमित्रा मौर्य पर केवल सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा कार्यवाही के संकेत देना 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए एक नए समीकरणों को साधने जैसा है। वही, भूपेंद्र चौधरी के आलावा अन्य कई नेताओ ने भी स्वामीप्रसाद मौर्य के इस ब्यान को लेकर निशाना साधा है। जिसे लेकर वो आये दिन चर्चा का विषय बने हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here