Kaushambi: आज राष्ट्र की आवश्यकता है कि हिंदू समाज जाति से के भेदभाव और कुरीतियों को छोड़ते हुए संगठित हो, क्योंकि मजबूत हिंदू समाज ही मजबूत राष्ट्र भारत को बनाता है। हम सभी को संगठित हो पुराने मजबूत अखंड भारत के निर्माण को लेकर दृढ़ संकल्प हो आगे बढ़ना होगा। उक्त बातें हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ल ने रविवार को पूरब पश्चिम शरीरा कस्बा स्थित झारखंडी माता मंदिर में आयोजित बैठक के दौरान कही।
इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, “आज हिंदू समाज जाग रहा है हम सभी एकजुट होकर समाज में मौजूद जाति और समाज को बांटने वाली बुराइयों के खिलाफ लड़ने का संकल्प लें कि कैसे समाज में फैली कुरीतियों को कमजोर किया जाए और समाज मजबूत हो।”

इस मौके पर उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों से जातियों से ऊपर उठकर हिंदू धर्म के लिए एकजुट होने का आवाहन किया और प्रमुख रूप में कृष्णा कांत त्रिपाठी, लवलेश दुबे, प्रकाश दुबे, रंजीत सिंह, लवलेश गर्ग,मनीष, राजेश सिंह, सुशील गोस्वामी, कमलेश सिंह मनदीप कामता, आलोक सिंह, पंकज मिश्रा सुधांशु, प्रिंस विश्वकर्मा, धर्म सिंह, संगीता देवी, हनुमान, कौशिक तिवारी, शिवलोचन कैथवास, लवलेश सोनकर, अरविंद, रवि करण, पूजा देवी, तरुण द्विवेदी, नंदू सरोज, अरविंद रैदास सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



















