रामचरितमानस जैसे पवित्र ग्रंथ पर टिप्पड़ी करने वाले स्वामी प्रसाद को जनता सबक सिखाएगी: सुनील अर्कवंशी

सुनील अर्कवंशी - स्वामी प्रसाद मौर्य का प्रमोशन करके अखिलेश यादव ने साबित कर दिया कि धार्मिक ग्रंथों के खिलाफ है।

0
20

Hardoi: बीते कुछ दिनों से रामचरितमानस पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहा सबसे पहले बिहार के मंत्री चंद्रशेखर (Chandra Shekhar) ने इस इसपर विवादित बयान दिया था। उसके बाद समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने विवादित बयान दिया था। जिसके बाद से ही वो लगातार सुर्खियों में बने हुए है। जिसे लेकर कई नेताओ ने उनपर निशाना साधा है। हालही में हरदोई में हुए एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उनपर निशाना साधते हुए कहा कि, समाजवादी पार्टी को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। अब इसी बीच सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने भी उनपर निशाना साधा है।

सुनील अर्कवंशी ने रामचरितमानस पर टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य सहित समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि, स्वामी प्रसाद मौर्य का प्रमोशन करके अखिलेश यादव ने साबित कर दिया कि धार्मिक ग्रंथों के खिलाफ है।

सुनील अर्कवंशी ने आगे कहा कि, अखिलेश यादव ने कार्रवाई न करके प्रमोशन किया इसका खामियाजा उनको आगामी चुनाव में भरना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि, रामचरितमानस जैसे पवित्र ग्रंथ पर उंगली उठाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को जनता सबक सिखाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here