Pakistan: नमाज के बाद पेशावर मस्जिद पर आत्मघाती हमला

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, एक आत्मघाती हमलावर ने मस्जिद में नमाज के ठीक बाद खुद को उड़ा लिया।

0
36

पाकिस्तान के पेशावर में पुलिस लाइन इलाके में स्थित एक मस्जिद में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। बताया गया है कि, इस धमाके में 28 लोगों की मौत हुई, वहीं 150 लोग घायल हुए हैं। यह धमाका दोपहर में करीब 1 बजे के आसपास हुआ।

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, एक आत्मघाती हमलावर ने मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद खुद पर हमला कर लिया। इस कारण वहां मौजूद लोग भी बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को पेशावर के ही लेडी रीडिंग अस्पताल (Lady Reading Hospital) में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 लोगों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

अधिकारियों केअनुसार, इलाके को सील कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इस घटना को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) का बयान आया है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ खुफिया तंत्र को मजबूत करने और पुलिस फोर्स को और उपकरण मुहैया कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here