Bihar: 53 दिन पहले ही बहू बनकर आई थी नेहा, अब ससुराल में मिली लाश

विवाह बीते 8 दिसंबर 2022 को छपरा शहर के कुलदीप नगर निवासी हेमंत कुमार उर्फ राज से हुआ था।

0
34

8 दिसंबर को छपरा में ससुराल आई एक नवविवाहिता ने अपने कमरे में पंखे से लटक कर जान दे दी। जैसे ही स्थानीय थाने को घटना की खबर मिली, एक टीम पहुंची, शव को अपने कब्जे में लिया और कागजी कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

छपरा शहर के मुफस्सिल थाना इलाके का यह मामला है। कुलदीप नगर मुहल्ले में रहने वाले हेमंत कुमार उर्फ राज की शादी बीते 8 दिसंबर 2022 को नेहा कुमारी से हुई थी। इसी बीच, सोमवार सुबह ससुरालवालों ने नेहा के मायकेवालों को कॉल किया और बताया कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है। फिर बाद में बताया कि नेहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका नवविवाहिता इसुआपुर थाना क्षेत्र के संजय सिंह की बेटी थी। बेटी की ऐसी मौत से पूरा परिवार सदमे में डूब गया है। उनको समझ नहीं आ रहा है कि महज इतने कम समय में बेटी ने कैसे खौफनाक कदम उठा लिया। पीड़ित पिता ने बताया कि शादी के बाद से ससुरालवाले उनकी बेटी को मोबाइल पर कम ही बात करने देते थे।

इस मामले पर सदर SDPO मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि कि एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के मायकेवालों के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

5 लाख रुपए दहेज की मांग का आरोप

मृतका नेहा के पिता संजय सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बेटी के पति और ससुर नया व्यवसाय करने जा रहे थे। इसके के लिए 5 लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे थे। इसी कारण ससुरालवालों ने उनकी बेटी को मारकर आत्महत्या का रूप दे दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here