देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार को एक स्पेशल उपहार मिला है। आज का दिन अभिनेता अक्षय कुमार के लिए इसलिए स्पेशल हो गया, क्योंकि उन्हें आज भारतीय नागरिकता दी गई है। अभिनेता अक्षय कुमार को भारतीय पासपोर्ट मिल गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के द्वारा इस बात की जानकारी दी है।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘दिल और सिटिजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी’। इसके साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और लिखा जय हिंद।
आपकी जनकारी के लिए बता दें कि इससे पहले अभिनेता अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी, लेकिन अब अभिनेता अक्षय कुमार भारतीय नागरिक बन गए हैं। जिसे लेकर अभिनेता बेहद खुश नजर आ रहा है।
अभिनेता अक्षय कुमार को कनेडियन सिटिजनशिप के चलते कई मौके पर आलोचना का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब यह खबर अभिनेता अक्षय कुमार के साथ-साथ उनके फैंस के लिए भी बेहद खुशी की बात है।














