Bharat Jodo Yatra के बाद अब कांग्रेस निकालेगी न्याय यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले 14 जनवरी 2024 को न्याय यात्रा शुरू करेंगे, जो 20 मार्च को ख़त्म होगी।

0

भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के बाद अब कांग्रेस न्याय यात्रा (Nyaya Yatra) निकालेगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यह जानकारी दी है कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले 14 जनवरी 2024 को न्याय यात्रा शुरू करेंगे, जो 20 मार्च को ख़त्म होगी।

यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र तक जाएगी। यह यात्रा 14 राज्यों को कवर करेगी। भारत न्याय यात्रा 6000 किमी से ज़्यादा की होगी, जो बस से की जाएगी। बता दें कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा पैदल कवर की थी।

जयराम रमेश ने बताया कि केसी वेनूगोपाल- मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। पैदल यात्रा न करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हर बार कुछ इनोवेटिव करना चाहते हैं। इसलिए यात्रा के लिए बस चुनी गई है। पैदल यात्रा करने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन इस बार बस यात्रा को चुना गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here