एल्विश और मुनव्वर के बाद Anurag Dobhal फसे , लगा साढ़े 3 करोड़ का जुर्माना

0
Anurag Dobhal

बिग बॉस’ कंटेस्टेंट्स पर लगता है कि इन दिनों गाज गिरी है। एक-एक कर पुलिस के निशाने पर इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो के कुछ कंटेस्टेंट्स आए हैं। एल्विश यादव (Elvish Yadav) को कोबरा कांड में बेल मिली, तो मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) हुक्का बार रेड में फंस गए। और अब यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17′ के ही कंटेस्टेंट रहे अनुराग डोभाल को लेकर भी एक खबर सामने आई है। आपको बता दे बिग बॉस 17’ में अनुराग डोभाल को ‘जोकर’ कह कर बुरी तरह ट्रोल किया जाता रहा। सोशल मीडिया पर उनके हेटर्स भी इस नाम से उन्हें चिढ़ाना बंद नहीं करते है। लेकिन इस बीच ‘यूके07 राइडर’ और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर अनुराग डोभाल को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने उनके फैंस को हैरत में डाल दिया। हलाकि ‘यूके07 राइडर’ आईपीएल और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से जुड़ी कई अपडेट्स फैंस के साथ शेयर की है। अनुराग एक शूट के लिए चेन्नई गए हुए थे लेकिन एक गलती के कारण उन्हें मुसीबत का सामना करना पड़ गया जिसके लिए उन पर हैवी पेनल्टी लगी है।

अनुराग डोभाल को लेकर आई खबर

अनुराग ने हाल ही में लैंबोर्गिनी गाड़ी खरीदी, लेकिन गाड़ी खरीदते ही वह सीज भी हो गई। इस गाड़ी को उन्होंने क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ शूट करने के लिए खरीदा था। चेन्नई में गाड़ी को सीज कर ली गई। अनुराग ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। गाड़ी सीज होने के साथ ही उन पर हेवी पेनल्टी भी लगी।

अनुराग पर लगी पेनल्टी

लैंबोर्गिनी खरीदकर अनुराग का चेन्नई से दिल्ली जाने का प्लान था। उन्होंने कार को फ्लैटबेड पर ले जाने का फैसला किया था, जिसकी कीमत 2.5 लाख से भी ज्यादा थी। लेकिन यहां ट्रक की गलती के कारण उन्हें खामियाजा भगुतना पड़ा। अनुराग ने बताया कार को एक ट्रक में फ्लैटबेड कर ले जाया जाना था। इसका वीडियो उन्होंने शेयर किया था। जिस ट्रक पर कार ले जाई जानी थी, उसके कागजात अधूरे थे। एसटीओ ने ट्रक को तो जब्त किया ही, साथ ही लैंबोर्गिनी भी जब्त कर ली और इसके लिए उन पर 3 से 3.5 करोड़ तक की पेनल्टी भी लगी। हालांकि, बाद में ये मैटर सॉर्ट आउट हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here