डाक विभाग कर्मचारी की पिटाई से नाराज डाक कर्मचारी हड़ताल पर,जनता का नही किया कोई भी काम,

0
3
Post-office
Post-office

यूपी के प्रयागराज में डाक विभाग कर्मचारी की पिटाई किए जाने से नाराज डाक विभाग कर्मचारियों ने कौशाम्बी जनपद के विभिन्न डाकघरों में कार्य बहिष्कार कर दिया।जिसके चलते जनता का कोई भी काम कर्मचारियों ने नही किया जिससे लोगो को समस्या का सामना करना आपदा।

तीन दिन पहले प्रयागराज के कचहरी डाकघर में महिला एडवोकेट ने काउंटर पर तैनात एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद हंगामा हो गया। इसी मामले से नाराज कौशाम्बी जनपद के विभिन्न डाकघरों के कर्मचारियों ने यूनियन के आह्वान पर डाकघरों में पोस्टर चिपका कर हड़ताल पर चले गए।

जानकारी के अनुसार प्रयागराज जिला न्यायालय में प्रैक्टिस कर रही एडवोकेट अंकिता शर्मा और उनके पति प्रशांत शर्मा प्रयागराज कचहरी डाकघर में कोई कागज रजिस्ट्री कराने के लिए गए हुए थे। रजिस्ट्री काउंटर पर मौजूद डाक कर्मचारी सज्जन कुमार मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शी डाक कर्मियों के अनुसार महिला एडवोकेट काउंटर पर जल्दी करने की बात कह रहीं थी, और वह काउंटर से सीधे अंदर पहुंच गयी। जिससे कर्मचारी सज्जन कुमार से विवाद हो गया।देखते ही देखते महिला वकील ने कर्मचारी के मुंह पर दो-तीन थप्पड़ मार दिया। जिसका वीडियो भी वायरल हो गया। इसी बात से नाराज कौशाम्बी जनपद के 9 उप‌ डाकघरों समेत 88 शाखाओं के कर्मचारियों में डाक यूनियन के आह्वान पर कार्य बहिष्कार कर दिया। इस दौरान कोई भी जमा निकासी का काम नही किया। इस दौरान विभिन्न तरह के कामों के लेकर डाकघर आये लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

भरवारी डाकघर में बीते दो दिनों से हड़ताल होने के चलते चौरी चौरा एक्सप्रेस से आई डाक तो सम्बंधित कर्मचारी ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर रिसीव कर ली। पर यूनियन के आह्वान पर हड़ताल होने के नाते किसी तरह का कोई भी डाक वितरण नही किया गया।

भरवारी डाकघर में इन दिनों सरकार के आदेशानुसार आधार कार्ड बनाने का भी काम किया जा रहा है। जिसमें नये आधार कार्ड बनाने के साथ- साथ पुराने आधार कार्डों के अपडेट होने के काम भी चल रहा है। पर डाकघर में कर्मचारियों की हड़ताल होने की वजह से भीषण ठंड में डाकघर में दूर दराज से आधार कार्ड बनवाने आये लोग मायूस होकर लौट गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here