हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के संग उज्जैन में महाकाल मंदिर दरसन करने पहुंची हैं। दोनों पति – पत्नी की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिनमें भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) महाकाल के दरबार में दिख रही है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली महाकाल की भस्म आरती में भी शामिल हुए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। जिसके 2 मुकाबले भारतीय टीम ने जीती है। वहीं 1 ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।
मुकाबले से पहले विराट अपनी पति के संग महाकल के दरबार पहुंचे
इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में मिली हार और चौथे टेस्ट से पहले विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल के दर्शन किए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अनुष्का शर्मा पिंक कलर की साड़ी में नज़र आ रही है। वहीं विराट कोहली पारंपरिक धोती और गमझे में दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि, महाकाल के दरबार में जाने के लिए महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को धोती और गमझा पहनना होता है। अनुष्का शर्मा और विराट विराट महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए जो सुबह 4 बजे होती है। इससे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली स्वामी दयानंद आश्रम (Swami Dayanand Ashram) में आयोजित अनुष्ठान में शामिल हुए थे।
बात करे, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की तो वो हालही में Netflix फिल्म ‘कला’ में कैमियो करती दिखाई दी थीं। अनुष्का शर्मा के अपकमिंग प्रॉजेक्ट्स की बात करें तो वह भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित एक स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में दिखेंगी, जिसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा। बेसब्री से इंतज़ार करते हुए नज़र आ रहे है।




















