बांदा: चेकिंग के दौरान बोलेरो गाड़ी से मिले 8 लाख 80 हजार रुपए

0

Banda: आपको बता दे कि पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले (Banda) में देर रात अतर्रा थाना क्षेत्र के कस्बा अतर्रा से सामने आया है, जहां एसपी अंकुर अग्रवाल बांदा के नेतृत्व में चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान बोलेरो गाड़ी से चेकिंग के दौरान मिले 8 लाख 80 हजार रुपए मिले। अचानक लाखों रुपए मिलने से हड़कप मच गया। पुलिस ने पैसा अपने कब्जे में लेकर माल खाने में रखवा दिया। पुलिस के द्वारा आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। आयकर विभाग के आने के बाद जांच की जाएगी। गाड़ी में मौजूद 6 लोग पैसों का ब्योरा नहीं दे सके। अतर्रा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने मामले की जानकारी दी। वहीं पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here