इटावा: रील के मामले में थाने पहुंची शिवांगी, बोलीं असली गन नहीं बल्कि ‘लाइटर गन है’

0

यूपी के इटावा (Etawah) में फेमस यूट्यूबर शिवांगी यादव वायरल हो रहे वीडियो के मामले में फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में पहुंची यहां पर उन्होंने पुलिस के सामने अपनी सफाई पेश की।

लाइटर गन को साथ में लेकर थाने पहुंची शिवांगी

यूपी से फेमस यूट्यूबर शिवांगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। जिसमें वह हाथ में एक गन को लिए हुए दिखाई दे रहे थी। जब इस वीडियो पर पुलिस की नजर पड़ी तब पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर ली। शिवांगी को इस मामले की जानकारी हुई कि पुलिस वीडियो को लेकर कोई कार्रवाई कर सकती है तो है इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में पहुंच गई। जहां पर उन्होंने थाने में सफाई देते हुए कहा कि मेरा जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे लोग गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। असल में जिस वीडियो में गन को दिखाया गया है वह एक लाइटर गन है। जिसका मैंने वीडियो में इस्तेमाल किया है। शिवांगी अपने साथ में लाइटर गन को भी लेकर पहुंची थी जिसे उन्होंने पुलिस के सामने पेश किया।

पुलिस ने वीडियो का किया खंडन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शिवांगी यादव के वीडियो में देखा गया था कि वह हाथ में एक गन को लिए हुए दिखाई दी थी उनके पीछे एक कार खड़ी थी।जिस पर समाजवादी पार्टी का बैनर लगा हुआ था। इस वीडियो में शिवांगी यादव के वीडियो में ‘गोली चलवा देंगे’ का सॉन्ग भी खूब बज रहा था। शिवांगी बड़े ही स्टाइल में इस वीडियो को शूट करवा रहे थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह वीडियो काफी सुर्खियों में आ जाएगा और उन्हें थाने पहुंचकर अपनी सफाई देनी पड़ेगी। इस मामले में इटावा पुलिस के तरफ ने बयान जारी करते हुए कहा है कि उक्त खबर का इटावा पुलिस खंडन करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here