बरेली: भाई ने अपनी शादीशुदा बहन को उतारा मौत के घाट

0
Bareilly

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बड़ी खबर ससमने सामने आई है। जहाँ बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सनईया में एक युवक ने अपनी सगी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। आरोपी ने शव को गड्ढे में दबाने के बाद ऊपर से फर्श करवा दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो आरोपी भाई की निशानदेही पर बुधवार को शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, 21 मार्च से सुभाषनगर क्षेत्र के सनईया निवासी रानी लापता थी। उसकी शादी उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुई थी। मायके में उसकी हत्या कर दी गई। उसके भाई लखन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतका का दूसरा भाई रामू शक दायरे में आ गया। सख्ती से पूछताछ करने पर खुलासा हो गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूछताछ कर रही है। उसने हत्या किस वजह से की है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है। वही इस घटना के बाद पुरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here