Patna: पार्किंग विवाद को लेकर चली 50 राउंड गोली, 2 की मौत

मुख्य आरोपी बच्चा राय समेत 8 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है।

0
47
50 rounds fired over parking

बिहार के पटना (Patna) जिले के जेठुली गाँव में दो गिरोहों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन को गंभीर चोटें आई हैं। कार की पार्किंग को लेकर गाँव के दो दबंगों में यह कहासुनी शुरू हो गई। इनमें से एक गुट जेठुली पंचायत मुखिया के पति बच्चा राय का था। दूसरे में चानारिक राय थे। मरने वाले दोनों लोग चनारिक राय के पड़ोसी है। जबकि इस फायरिंग में चनारिक राय और उनके दो साथियों को चोटें आई हैं।

घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है। कि इन दोनों गुटों के बीच एक ज़मीन को लेकर लंबे वक़्त से लड़ाई चल रही है। जिसपर अभी बच्चा राय का क़ब्ज़ा है। कल जब उस ज़मीन के पास चनारिक राय ने अपनी गाड़ी खड़ी की तो ये विवाद शुरू हो गया।

बच्चा राय, उसके भाई उमेश राय और उनके समर्थकों ने जमकर गोलीबारी की। कम से कम 50 राउंड फायरिंग इस दौरान की गई। जिसमें दो की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद गुस्साए गाँववालों ने उमेश राय के घर में आग लगा दी। घंटों की मेहनत के बाद आग पर क़ाबू पाया गया।

वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बच्चा राय समेत 8 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की तफ़्तीश जारी है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here