Bihar: संदिग्ध परिस्थिति में चार लोगों की मौत, जहरीली शराब से मरने का अनुमान

जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में शराब से जुड़े हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

0
32

बिहार के सीवान में संदिग्ध परिस्थिति में दस लोगों के बीमार होने का पता चला। उनमें से चार का निधन हो चुका है। घटना लकरी नवीगंज के भोपतपुर व बाला गांव की बताई जा रही है। बताया गया है कि दस लोग बीमार हो गए हैं। पहले पांच मरीजों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां एक मरीज की रास्ते में मौत हो गई। पांच और लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिनकी पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। पटना जाते समय उनका निधन हो गया।

जिलाधिकारी अमित कुमार पांडये ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी। जिलाधिकारी अमित कुमार पांडये ने सदर अस्पताल पहुंचकर बीमार लोगों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। बीमार लोगों से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बताया कि स्थिति चिंताजनक थी। लकरी नवीगंज के बाला और भोपतपुर गांव के लोग बीमार होने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। गांव में तुरंत एक टीम भेजी गई। लोगों को पकड़कर इलाज के लिए सीधे सीवान सदर अस्पताल भेजा गया। जिसमें टोटल 10 लोग सीवान सदर अस्पताल पहुंचे।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि गांव में शराब से जुड़े हुए 10 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कारोबारी थे या शराब पीने वाले थे। जिलाधिकारी का साफ तौर पर कहना था कि पोस्टमार्टम होगा और पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद ही खुलकर यह बताना उचित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here