Tamil Nadu: मंदिर समारोह में क्रेन गिरने के दौरान 4 की मौत

9 घायल, क्रेन ऑपरेटरों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।

0
35

तमिलनाडु के अराकोणम में एक बड़ी घटना घटी। क्रेन का एक टुकड़ा गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय मंदिर में एक समारोह (temple function) हो रहा था, और वहाँ एक बड़ी भीड़ थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग 8 बजे, देवताओं की मूर्तियों को ले जा रही एक क्रेन अचानक से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जुलूस द्रौपदी अम्मन उत्सव का हिस्सा था, जो पोंगल के बाद आयोजित किया जाता है।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें क्रेन को जमीन पर गिरते देखा जा सकता है और इसमें लोग लटके हुए है। क्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से मंदिर में भक्त दहशत में इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। रानीपेट की पुलिस अधीक्षक दीपा सत्यन ने कहा, “क्रेन का एक हिस्सा ऊंची जमीन पर था। ऐसा लगता है कि मिट्टी के असंतुलन के कारण क्रेन गिर गई। जांच चल रही है। पुलिस ने क्रेन चालकों को भी हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि घायल हुए लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक व्यक्ति ने सोमवार को सुबह दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में एस. भूपालन (40), बी. जोतिबाबू (17), के. मुथुकुमार (39) और चिन्नासामी (60) की मौत हो गई।

रानीपेट के कलेक्टर भास्कर पांडियन ने कहा कि क्रेन ऑपरेटर को हिरासत में ले लिया गया है। उन्‍होंने कहा, मंदिर उत्सव (temple function) में क्रेन का उपयोग करने की कोई अनुमति या सूचना नहीं थी। यह एक निजी मंदिर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here