2019 Balakot Airstrike: दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाया सवाल

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है|

0
23

कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh ने सर्जिकल स्ट्राइक की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है| उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक करवाने की बात कही लेकिन कभी उसका प्रमाण नहीं दिया|

दिग्विजय सिंह- बीजेपी की नीति है झूठ बोलो, ज़ोर से बोलो

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा कि, “बीजेपी की नीति है झूठ बोलो, ज़ोर से बोलो, बार-बार बोलो| जिससे सिर्फ हिन्दू-मुसलमान की लड़ाई होती रहे| अगर प्रधानमंत्री जी को पाकिस्तान से इतनी नाराज़गी है तो बिना बुलाए नवाज़ शरीफ के घर शादी कार्यक्रम में क्यों पहुंच जाते हैं? यहां तक पुलवामा हमले की जानकारी प्रधानमंत्री ने देश के सामने और या संसद के सामने नहीं रखी|”

लक्षित हत्याएं और बम धमाके एक बार फिर शुरू हो गए हैं

इससे पहले रविवार को कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा था कि, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 (Article 370) को हटाए जाने के बावजूद वहां पर आतंकवाद अब भी समाप्त नहीं हुआ है| दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा कि, राजौरी जिले के डांगरी गांव सहित हाल में हुए आतंकवादी हमले चिंताजनक हैं|

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने यह टिप्पणी जम्मू स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में आतंकवाद के पीड़ितों से मुलाकात के बाद की| इस दौरान दिग्विजय सिंह के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा भी मौजूद थे|

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1617469588706590721

दिग्विजय सिंह ने कहा कि, “पुलवामा हादसे में आतंकवादी के पास ३०० किलो RDX कहॉं से आई? देवेंद्र सिंह डीएसपी आतंकवादियों के साथ पकड़ा गया लेकिन फिर क्यों छोड़ दिया गया? पाकिस्तान व भारत के प्रधानमंत्री के मैत्री संबंधों पर भी हम जानना चाहते हैं”।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य्मंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि, “सबसे पहले हम राजौरी के डांगरी गांव और जम्मू के नरवाल में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा करते हैं| जम्मू-कश्मीर की स्थिति वह नहीं है जो अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद बताई जा रही थी| लक्षित हत्याएं और बम धमाके एक बार फिर शुरू हो गए हैं|”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here