सड़क किनारे मिला वृद्ध का शव

नही हुई शिनाख्त

0
33

कौशाम्बी: चरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा के मीरन और टिकई तारा के बीच रविवार की रात सड़क के किनारे एक वृद्ध की लाश मिली हैं। वृद्ध की उम्र लगभग 65 वर्ष हैं। लोगो ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सड़क किनारे वृद्ध की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही, घटनास्थल पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंची। जानकारी मिलने पर आसपास के तमाम लोग वहाँ पहुंच गए हैं। पुलिस ने लाश की शिनाख्त कराने का प्रयास किया है। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी वृद्ध की लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here