KBC में कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से पूछा हैरान कर देने वाला सवाल

KBC में अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इस बात को रीवील किया है कि वो अपनी पत्नी जया बच्चन को घुमाने के लिए नहीं ले जा पाते हैं।

0
KBC

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) में हाल ही में अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इस बात को रीवील किया है कि वो अपनी पत्नी जया बच्चन को घुमाने के लिए नहीं ले जा पाते हैं। हालांकि इसके पीछे की वजह जानकर आप सब चौकने वाले हैं।

दरअसल, अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) का ये सीजन लाइमलाइट में बना हुआ है। इसकी दो वजह है ,एक तो शो में अमिताभ बच्चन के गेम खेलने का तरीका और दूसरा उनका गेम के साथ-साथ कंटेस्टेंट से बातें, हंसी-मजाक करना। इसके साथ ही बिग बी अक्सर शो के दौरा अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से भी साझा करते हैं, जिसको सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होता है। ऐसे में इस बार भी बिग बी ने इस सो के दैरान अपनी नीजी जिदंगी से जुड़े कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिसने सबको चौका कर रख दिया है। बिग बी ने इस बार अपनी पत्नी जया बच्चन को लेकर बात की है।

दरअसल ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ के एक एपिसोड में एक ऐसा कंटेस्टेंट आया, जिसने अमिताभ बच्चन से ये सवाल पूछ लिया कि क्या वह पत्नी जया बच्चन को बाहर घुमाने ले जाते हैं? जिस कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से बीवी को बाहर घुमाने ले जाने वाला सवाल पूछा, उनका नाम अश्विनी है, और वह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ में जैसे ही कंटेस्टेंट अश्विनी आते हैं उनकी पत्नी बिग बी से उनकी शिकायत करने लग जाती हैं।

मेकर्स ने इसका एक प्रोमो भी रिलीज किया है। इसमें कंटेस्टेंट की बीवी बिग बी से कह रहे हैं, ‘ये कहीं घुमाने नहीं ले जाते हैं सर। कुछ खरीदते भी नहीं हैं।’ इस पर कंटेस्टेंट हंसते हुए बोलते हैं- आप तो सब जानते हैं सर। आप समझ जाइए।’ इस पर अमिताभ बोलते हैं, ‘हम तो नहीं समझ पा रहे हैं। चलो अब घुमा लाइए इस बात पर। एक बुजुर्ग भुगता हुआ समझा रहा है आपको।’ यह सुन सब जोर से हंसते हैं।

इसके बाद कंटेस्टेंट अश्विनी ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि क्या वह पत्नी जया बच्चन को घुमाने ले जाते हैं? इस सवाल को सुनने के बाद पहले तो बिग बी हैरान नजर आते हैं। लेकिन फिर वो बड़े ही मजेदार अंदाज में इस सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं कि ‘हमारी पत्नी भी काम करती हैं। जब हम घर जाते हैं तो वो पहले से ही संसद में होती हैं। इसलिए हम बच जाते हैं।’

अमिताभ बच्चन के इस जवाब देने के बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ इस बात का भी खुलासा भी हो जाता है कि बिग बी काम की वजह से जया बच्चन को कहीं घुमाने लेकर नहीं जा पाते हैं। हालांकि बावजूद इसके दोनों मियां- बीवी के बीच काफी प्यार हैं। आज भी जब दोनों किसी प्रार्टी या इंवेट में साथ नजर आते हैं तो दोनों के बीच जबरजस्त बाॅन्डिंग देखने को मिलती है। वही इन दोनों को साथ देख फैंस भी ख़ुशी से झूम जाते हे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here