Delhi: पार्टी से लौट रही युवती ने BMW से शख्‍स को कुचला

पुलिस ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

0
delhi

पश्चिमी दिल्ली के मोतीनगर इलाके में एक महिला ने अपनी बीएमडब्ल्यू से एक शख्स को रौंद दिया। घटना में उस व्यक्ति की मौत हो गयी है। इसकी जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। इसके साथ ही अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए महिला को भी हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार टक्कर के समय महिला ने शराब पी रखी थी या नहीं। हादसे में एक किराने की दुकान चलाने वाले 36 साल के अजय गुप्‍ता की मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि वह अस्‍पताल से दवाई लेकर अपने घर जा रहे थे।

दिल्‍ली पुलिस के मुताबिक, यह घटना वेस्‍ट दिल्‍ली के मोती नगर इलाके की है। जहां पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्‍ल्‍यू ने सुबह चार बजे एक शख्‍स को टक्‍कर मार दी। बीएमडब्‍ल्‍यू को 28 साल की एक युवती चला रही थी। अशोक विहार में रहने वाली और पेशें से आर्किटेक्‍ट युवती कथित रूप से तेज गति से बीएमडब्‍ल्‍यू को चला रही थी। उसने पहले एक जनरेटर को टक्कर मारी और फिर गुप्ता को कुचल दिया। पुलिस ने कहा कि दुर्घ्‍टना उस वक्‍त हुई जब वह ग्रेटर कैलाश में एक पार्टी से लौट रही थी।

पुलिस ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल कराया गया है। मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि महिला शराब के नशे में थी या नहीं। दिल्‍ली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here