शिमला से भी सर्द दिल्ली, शीतलहर-कोहरे का डबल अटैक

हालत ये है कि दिल्ली में कई जगहों पर तापमान 2 °C नीचे रहा. यह सीजन का सबसे ठंड दिन रहा। इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को दिल्ली में तापमान 3 °C से कम दर्ज किया गया था।

0
39

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) क्षेत्र में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को राजधानी की ठंड ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दिल्ली के कई जिलों में शुक्रवार को शिमला (Shimla) से भी कम तापमान देखने को मिला। दिल्ली (Delhi) के आया नगर का तापमान 1.8 °C डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को शिमला (Shimla) का तापमान 2 °C डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली (Delhi) में यह सीजन का सबसे ठंड दिन रहा। इससे पहले गुरुवार सबसे ठंडा दिन था। इसके साथ ही दिल्ली (Delhi) के सफदरजंग इलाके में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि कल दिल्ली में पारा लुढ़क कर 2.2 डिग्री तक पहुंच गया था, जो शिमला समेत कई हिल स्टेशनों से भी कम था। इससे पहले 2021 में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। उस दौरान न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

कल दिल्ली (Delhi) का न्यूनतम तापमान डलहौजी (4.9 डिग्री सेल्सियस), धर्मशाला (5.2 डिग्री), कांगड़ा (3.2 डिग्री), शिमला (3.7 डिग्री), देहरादून (4.6 डिग्री), मसूरी (4.4 डिग्री) और नैनीताल (6.2 डिग्री) से कम रहा. दिल्ली के लोधी रोड, आयानगर और रिज के मौसम केंद्रों ने न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.8 डिग्री सेल्सियस, 2.2 डिग्री और 2.8 डिग्री दर्ज किया था। आज दिल्ली के तापमान में कल से भी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली वालों को इस वीकेंड लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। हालांकि नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 8 जनवरी से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जो ठंड से कुछ हद तक राहत दिलाएगी। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और 8 जनवरी से अगले कुछ दिन तक तापमान 7 से 9 डिग्री रह सकता है। साथ ही कोहरे से भी राहत मिलने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here