इंडिगो एयरलाइन्स की इमरजेंसी लेंडिंग के बाद बीमार यात्री को हवाई अड्डे की मेडिकल टीम ने मृत घोषित किया। यात्री नाइजीरियाई नागरिक बताया जा रहा हैं।
इंडिगो एयरलाइन्स फ्लाइट की इमरजेंसी लेंडिंग उस वक़्त करवाई गयी। जब फ्लाइट संख्या 6E-1736 नई दिल्ली से दोहा जा रही तभी अचानक से फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची शहर डायवर्ट किया गया।एयरलाइन के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को इस बात की जानकारी दी है, कि वहां लैंड करने से पहले ही विमान में एक यात्री की मौत हो गई।
इंडिगो ने बयान में कहा कि, “हम इस खबर से बहुत दुखी हैं और हमारी प्रार्थना और संवेदानाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। हम वर्तमान में संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर फ्लाइट के अन्य यात्रियों को स्थानांतरित करने की व्यवस्था कर रहे हैं।”
जानकारी के मुताबिक, बीमार यात्री को हवाई अड्डे की मेडिकल टीम ने उतरने पर मृत घोषित कर दिया। यात्री नाइजीरियाई नागरिक बताया जा रहा हैं।



