प्रधानमंत्री द्वारा दुनिया के सबसे लम्बे रेलवे प्लेटफार्म का उद्घाटन

0
47

प्रधानमंत्री रविवार को कर्नाटक (Karnataka) दौरे पर थे। जहाँ उन्होंने हुबली में रविवार को दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म (world’s longest railway platform) का उद्घाटन किया।

कर्नाटक (Karnataka) के धारवाड़ जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दुनिया के सबसे लम्बे रेलवे प्लेटफॉर्म (world’s longest railway platform) का ख़िताब भारत के नाम किया गया। इस प्लेटफार्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो गया है। प्लेटफॉर्म की कुल लंबाई 1505 मीटर है। कर्नाटक के धारवाड़ जिले में दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म (world’s longest railway platform) और देश के पहले हरित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) का उद्घाटन किया।

सबसे लम्बे रेलवे प्लेटफार्म की सौगात

पीएम द्वारा कर्नाटक के हुबली में रविवार को दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने धारवाड़ शहर में 852 करोड़ रुपये की लागत से बने देश के पहले इको-फ्रेंडली, ग्रीन आईआईटी कैंपस का भी उद्घाटन किया। हुबली में सिद्धरुधा स्वामीजी रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्लेटफॉर्म 1,505 मीटर (1 किमी से अधिक) लंबा है।

गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री ने परियोजना की सराहना करते हुए केंद्रीय खान, कोयला और संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ परिसर का भी दौरा किया। दक्षिण पश्चिम रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, प्लेटफॉर्म अब गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। पहले प्लेटफॉर्म की लंबाई 550 मीटर थी। लेकिन अब प्लेटफॉर्म की कुल लंबाई 1505 मीटर है।

शिलान्यास नहीं लोकार्पण भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि, “हमारी सरकार न केवल शिलान्यास करती हैं बल्कि परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण भी करती हैं। मेरा सौभाग्य है कि मुझे बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे को समर्पित करने का अवसर भी मिला।” डबल इंजन की सरकार ने विकास की प्रक्रिया को नई गति प्रदान की है।

स्वागत भाषण में जोशी ने कहा, “पीएम मोदी के आशीर्वाद से धारवाड़ में आईआईटी की स्थापना की गई है। प्रधानमंत्री द्वारा 10 फरवरी, 2019 को परियोजना की आधारशिला रखी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here