बॉबी देओल की पत्नी को देख फैंस हुए मंत्रमुग्ध

0
Bobby Deol's wife

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ आज यानि 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वहीं इस फिल्म की रिलीज से पहले एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों के स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म ‘एनिमल’ की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे, लेकिन इस दौरान अगर किसी ने अपने लुक से सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा तो वो थीं बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल। जिसे देख हर कोई उनकी और खींचा चला गया।

वैसे तो देओल परिवार के बाकि सदस्यों की तरह ही तान्या देओल भी प्राइवेट पर्सन हैं। लेकिन वह अपनी सास प्रकाश कौर और जेठानी पूजा देओल की तरह लाइम लाइट से दूर नहीं रहती हैं। अक्सर तान्या अपने पति बॉबी देओल के साथ बॉलीवुड इवेंट्स और फंक्शनस में स्पॉट होती हैं और अपने स्टाइलिश और ग्लैमरेस लुक्स की वजह से तान्या देओल अक्सर पैपराज़ी के कैमरों का अटेंशन ग्रैब करती हैं।

अभी हाल ही में तान्या को ‘एनिमल’की स्क्रीनिंग के दौरान स्पॅाट किया गया था।इस दौरान भी तान्या देओल अपने स्टाइल और अपने लुक्स से लोगों का अटैंशन ग्रैब करने से पीछे नहीं हटी। जी हां, जहां एक तरफ फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल का लुक हर किसी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वही जब उनकी वाइफ तान्या इस फ़िल्म की स्क्रीनिंग में दिखीं तो हर कोई उन्हें बस देखता ही रह गया।

आखिर क्यों ना हो 47 की उम्र में भी तान्या इतनी यंग और खूबसूरत जो नजर आती हैं। वही फ़िल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भी तान्या ने अपने बॉसी लुक से हर किसी का दिल जीत लिया। ऑल ब्लैक लुक में तान्या बेहद ही खूबसूरत और स्टैलिस नज़र आयी। जिसे देख हर कोई जमकर उन पर प्यार लुटाता नज़र आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here