पंजाब के सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में किसान संगठनों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक भी बेनतीजा रही। आपको बता दे बीती रात 1.30 बजे तक चली इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल रहे। बैठक में सकारात्मक चर्चा तो हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।
इस बीच आज किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है।
चंदादाताओं को सम्मान और अन्नदाताओं का अपमान करती है भाजपाः कांग्रेस
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के साथ जिस तरह का व्यवहार कर रही है वह अफसोसजनक है। मोदी सरकार की विशेषता यह है कि वे चंदादाताओं को सम्मान और अन्नदाताओं का अपमान करती है।
Bharat Band: भारत बंद को कांग्रेस का समर्थन
बिहार के सासाराम में किसानों द्वारा भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि हमने इसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि न केवल किसान, बल्कि श्रमिकों की मांगों का भी हम समर्थन करते हैं।
किसान नेता ने बताया अगले तीन दिनों का प्लान
किसानों के प्रदर्शन पर किसान नेता गुरनाम सिंह चारुनी ने कहा,”आज तीन फैसले लिए गए, पहला ये कि हम कल 3 घंटे के लिए हरियाणा को टोल फ्री रखेंगे, दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक। परसों ट्रैक्टर रैली होगी हर तहसील में परेड होंगे। 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से सभी किसान और मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक होगी। उसी बैठक में आगे के फैसले लिए जाएंगे। “
शाम 5 बजे होगी सरकार और किसानों के बीच बैठक
किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच आज तीसरे दौर की बैठक शाम को पांच बजे शुरू होगी जिसमें केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल होंगे जबकि किसानों की ओर से जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवण सिंह पंधेर, रमनदीप मान आदि किसान नेता शामिल होंगे।














