Thursday, December 29, 2022
Homeन्यूज़नेशनलहाईवे पर उतरा फाइटर प्लेन; आंध्र प्रदेश में ट्रायल हुआ सफल

हाईवे पर उतरा फाइटर प्लेन; आंध्र प्रदेश में ट्रायल हुआ सफल

आज आंध्र प्रदेश के नेशनल हाईवे -16 पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में फाइटर प्लेन लैंड हो सके इसके लिए परीक्षण किया गया है| दरअसल, आज आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में नेशनल हाईवे -16 पर फ्लाइट्स को लैंड कराने का परीक्षण किया गया है| जो की सफलतापूर्वक हो गया है|

हाईवे पर लैंड होता दिखा प्लेन

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है| जिसमे देखा जा सकता है कि जैसे ही फाइटर प्लेन आंध्र प्रदेश के प्रकाशम डिस्ट्रिक्ट के नेशनल हाईवे के उपर आता है। उसे उतारने के लिए बेहद कम गति कर नीचे लाया जाता है और वो नीचे आते ही ऊपर वापस उड़ जाता है।

फाइटर प्लेन को हाईवे पर उतारने का करतब वायुसेना पहले भी कर चुकी है, लेकिन आंध्र प्रदेश में यह परीक्षण पहली बार हुआ है| नेशनल हाईवे-16 पर आपातकालीन लैंडिंग रनवे पर सुबह 11 बजे ट्रायल रन किया गया। भारतीय वायुसेना ने लैंडिंग स्ट्रिप के दोनों सिरों पर आपातकालीन आधार शिविर स्थापित किए थे। यह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाया गया है ताकि आपातकालीन स्थिति में लड़ाकू विमान सुरक्षित तौर पर उतर सकेंगी|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments