गाज़ियाबाद: शिवरात्रि पर दूधेश्वर मंदिर पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

प्रशासन ने किये पुख्ता इंतजाम

1
53
Dudheshwar Nath temple

गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर (Dudheshwar Nath Temple) पर महाशिवरात्रि का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस वजह से मंदिर के बाहर बनी लाइनों में अव्यवस्था फैल गई। लेकिन पुलिसकर्मी व्यवस्था को बनाये रखने में सफल रहे। दूधेश्वर नाथ मंदिर (Dudheshwar Nath Temple) पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की कतार जीटी रोड पर पुलिस चौकी से शुरू होकर मंदिर के अंदर तक थी। पहले एक लाइन बनी, फिर दो और फिर तीन लाइनें हो गईं। श्रद्धालु तीनों लाइनों में ठसाठस खड़े हुए थे।

गाजियाबाद के एडीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि कल से ही शिवरात्रि के महापर्व को लेकर दूधेश्वर नाथ मंदिर पर रूट डायवर्जन कर दिया था। गाजियाबाद के इस मंदिर में लाखों की सँख्या में श्रद्धालु पहुँचे है।

महाशिवरात्रि: देश भर में आज यानी शनिवार को महाशिवरात्रि (Mahashivaratri 2023) का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इसे लेकर हर जगह मंदिरों में जोर शोर से तैयारियाँ चल रही थी। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद (Ghaziabad) का दूधेश्वर नाथ मंदिर (Dudheshwar Nath Temple) बहुत प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर की महानता त्रेता युग से है। त्रेता युग में रावण के पिता विश्ववा यहाँ तपस्या करने के लिए आते थे। इस बार दूधेश्वर नाथ मंदिर मथुरा (Mathura) के वृंदावन (Vrindavan) के फूलों से सज रहा है। महाशिवरात्रि को लेकर प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर में तैयारियाँ जोरों से चल रही थी। आज इस मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है। मंदिर में सुबह से ही भक्तो का ताँता लगा हुआ है।

मंदिर के पण्डित जी

मंदिर के पण्डित जी लक्ष्मीकांत के मुताबिक पिछले एक हफ्ते से ही मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियाँ चल रही हैं। मंदिर को सजाने के लिए वृंदावन से फूल मंगवाए गए हैं। वृंदावन से आए विभिन्न प्रकार के फूलों से मंदिर को भव्य रूप दिया गया है। वहीं मंदिर की सजावट देखते ही बनती है। किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए सिविल डिफेंस पुलिस के जवान और मंदिर के लोग भी लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं और इससे निगरानी भी रखी जा रही है। यहाँ आज महाशिवरात्रि के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुँचे हैं और बाबा को जल अर्पित कर रहे हैं। भक्तों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

एडीसीपी ट्रैफिक के अनुसार

गाजियाबाद के एडीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि, कल से ही शिवरात्रि के महापर्व को लेकर दूधेश्वर नाथ मंदिर पर रूट डायवर्जन किया हुआ है। कल शाम से ही रूट डायवर्जन किया हुआ था। बड़े वाहनों को हापुड़ मोड़ तक नहीं आने दिया जा रहा है। चौधरी मोड़ से छोटे वाहनों को भी रोका गया है। गोशाला फाटक को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। गौशाला फाटक से दूधेश्वर नाथ मंदिर की तरफ जाने वाला रास्ता बंद किया हुआ है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर लगे हुए है। यहाँ आज जल अर्पित करने के लिए लाखों श्रद्धालुओ भक्तों की भीड़ लगी हुई है। ट्रैफिक को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पूरी तैयारी की गईं हैं और सीसीटीवी की पूरी व्यवस्था है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here