Gujarat: बिजनेसमैन ने अपनी पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

पुलिस को अभी तक हत्याओं का सही समय और तारीख पता नहीं चल सका है, लेकिन संदेह है कि लड़की की हत्या 10 जून को की गई थी।

0
Gujarat

Gujarat: गुजरात से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जहाँ एक 52 वर्षीय बिजनेसमैन ने अपनी 15 वर्षीय बेटी और उसकी 43 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। हत्यारे ने अपनी बेटी को काट कर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी योगेश मेहता को केंद्र शासित प्रदेश दीव दमन और दादरा के सिलवासा में गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम मेहता ने अपना जुर्म कबूला था। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। हालांकि आरोपी दोनों हत्याओं के बारे में सही जानकारी नहीं दे रहा है।

आरोपी योगेश मेहता ने अपनी बेटी की हत्या तब की थी जब वह लड़ाई में अपनी मां को बचा रही थी। पुलिस जांच में पता चला कि मेहता ने दोनों महिलाओं को मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल किया और बाद में चाकू से अपनी बेटी के टुकड़े कर दिए। बेटी की हत्या दंपति की 18 वर्षीय बड़ी बेटी की उपस्थिति में की गई थी। पुलिस ने हथौड़ा बरामद कर लिया है, जबकि चाकू की तलाश की जा रही है।

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या आपसी झगड़ों और विवादों के चलते की थी। उनकी शादी को लगभग 20 साल हो चुके थे और वे 18 और 15 साल की दो बेटियों के माता-पिता थे। एक अधिकारी ने कहा ‘दंपति ने अपने नियमित झगड़ों को लेकर पुलिस से संपर्क किया था। उन्होंने तलाक के लिए पुलिस की मदद मांगी थी, लेकिन काउंसलिंग के बाद वे घर लौट आए थे।

पुलिस को अभी तक हत्याओं का सही समय और तारीख पता नहीं चल सका है, लेकिन संदेह है कि लड़की की हत्या 10 जून को की गई थी और उसके शरीर के अंगों को नहर में फेंक दिया गया था। इसके एक दिन बाद 11 जून को दादरा गांव के पास डेमनी नहर से शरीर के कुछ अंग मिले थे। सिलवासा के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, तलाशी अभी भी जारी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी मेहता की आर्थिक स्थिति अच्छी है। मेहता यार्न के कारोबार में हैं और सिलवासा और नवसारी में उसकी संपत्तियां है। मेहता ने चॉल विकसित करके किराए पर भी दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here