Hardoi: शिवसेना का सिंबल मिलने पर अंकित गुप्ता ने एकनाथ शिंदे पर कसा तंज

चुनाव आयोग द्वारा एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना पार्टी का सिंबल देने पर उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव अंकित गुप्ता ने दी प्रतिक्रिया।

0
48

Hardoi: हरदोई में शिवसेना के प्रदेश सचिव अंकित गुप्ता ने चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना पार्टी का चुनाव चिन्ह तीर-धनुष एकनाथ शिंदे गुट को देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अब शिवसेना भाजपा की पिछलग्गू पार्टी बनकर रह जाएगी।

चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना पार्टी पर उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) द्वारा किए जा रहे दावे पर फैसला सुनाते हुए पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘तीर-धनुष’ एकनाथ शिंदे गुट को आवंटित कर दिया है।

जिस पर हरदोई में उत्तर प्रदेश शिवसेना के प्रदेश सचिव अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि, अब शिवसेना भाजपा की पिछलग्गू पार्टी बनकर रह जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here