Hardoi: दबंगों द्वारा मारपीट करने पर पीड़ित दिव्यांग ने पुलिस से लगाई गुहार

हरदोई के पुलिस कार्यालय पहुंचे दिव्यांग ने दबंगों द्वारा घर का निकास बंद करने व भाभी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

0
45

Hardoi: हरदोई के थाना टड़ियावां के ग्राम पड़री निवासी दिव्यांग रामचेला ने पुलिस कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि, विपक्षी बाबूराम ने उसके घर का निकास बंद कर दिया था। जब उसे इस बात के लिए मना किया गया तो उसकी भाभी के साथ मारपीट करने लगा।

वही मारपीट के कारण महिला को चोट आ गई। जिसके बाद उसे आनन-फानन में पास के अस्पताल ले जाया गया। जहाँ पीड़िता का इलाज चल रहा है। वही, दिव्यांग बीते 15 दिन से दौड़ रहा है और थाने पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here