जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा, चार लोगो ने तोड़ा दम

राजौरी जिले के थन्नामंडी क्षेत्र के भंगाई इलाके में सुबह करीब 3 बजे यह भीषण हादसा हुआ। जिस में चार लोगों की मौत हो गई।

0

जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के रजौरी जिले में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, राजौरी जिले के थन्नामंडी क्षेत्र के भंगाई इलाके में सुबह करीब 3 बजे यह भीषण हादसा हुआ। जिस में चार लोगों की मौत हो गई और अन्य सात लोग घायल हो जाए।

3 लोगों की घटना स्थल पर हुई मौत

इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर आस-पास के लोगों ने तुरंत घायलों को राजौरी के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जबकि 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी और घायलों में से एक ने अस्पताल में दमतोड़ दिया। इस खबर की पुष्टि राजौरी मेडिकल कॉलेज के सुप्रीटेंडेट डॉक्टर मेहमूद हुसैन ने की है।

उन्होंने कहा सुबह तीन बजे यह हादसा हुआ और हमारे पास यह 8 लोग घायल अवस्था में पहुंचे जिन में से एक की यहां इलाज के दौरान मौत हुई है जबकि तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हुई है, उन्होंने कहा घायलों का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here