Kaushambi: कार्यकर्ताओं ने डिजिटली तरीके से सुना बृजेश पाठक के साथ पीएम मोदी का संवाद

0
Kaushambi

उतर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशाम्बी (Kaushambi) ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (Motilal Nehru Stadium) में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया, जिले में इसे डिजिटली सुनने के लिए मंझनपुर नगर पालिका परिषद कार्यलय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिस में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) रहे तो विशिष्ट अतिथि के रुप में सांसद विनोद सोनकर (Vinod Sonkar) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी (Anita Tripathi) ने किया। सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को लाइव सुना।

इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) ने कहा कि, हम सबका यह सौभाग्य है कि आज हमारे देश का पीएम पार्टी के बूथ के कार्यकर्ताओं से सीधी बात कर जिस तरीके से हमारे पीएम ने हमसे कहा है कि हम बूथ स्तर पर सीधे लोगों से बात करें। सरकार के द्वारा जो भी आम जनमानस किसान महिलाओं के हितों की योजनाएं चलाई जा रही हैं। उसको लोगों तक पहुंचाएं इसके साथ पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा जो भ्रष्टाचार किए गए हैं। यह जो नया गठबंधन बन रहा है जो कि भ्रष्टाचारियों का एक समूह है।

उन्होंने कहा, यह देश में लूट का माहौल बनाना चाहते हैं और अब हम सभी कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि पार्टी के प्रत्याशी को लोकसभा पर जाएं और देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि, जिले में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से सर्वांगीण विकास हुआ है।

वही इस मौके पर प्रमुख रूप से विधायक अविनाश द्विवेदी, भरवारी अध्यक्ष कविता वीरेन्द्र फ़ौजी, प्रेम चौधरी, महेश लोधी, धर्मराज मौर्य, वेद प्रकाश सत्यार्थी, हुब लाल दिवाकर, संजय जायसवाल, बबलू गर्ग, आलोक तिवारी, सरवेश पटेल, ब्रिजेश लोधी सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here