रामानंद सागर की ‘Ramayan’ फिल्म ‘आदिपुरुष’ के विवादों के बीच फिर से टीवी पर कर रही वापसी

1980 के दशक के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' (Ramayana) को फिर से प्रसारित करने की तैयारी हो रही है।

0
Ramayan

रामायण (Ramayana) पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) पर पुरे देश में विवाद गरमा रहा है। प्रभास, कृति सेनन की फिल्म के रिलीज होने के 12 दिन बाद भी इसको लेकर लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां ओम राउत निर्देशित यह मेगा बजट मूवी विवादों के घेरे में फंसी है, वहीं ‘रामायण’ के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुश खबरी सामने आ रही है। दरअसल, 1980 के दशक के मशहूर टीवी सीरियल ‘रामायण’ (Ramayana) को फिर से प्रसारित करने की तैयारी है। आगे आपको बताते है कि, रामानंद सागर (Ramanand Sagar) द्वारा बनाए गए इस सीरियल का प्रसारण कब, कहां और कितने बजे किया जाएगा

एक बार फिर रामानंद सागर रचित ‘रामायण’ टीवी पर लौट रही है

आदिपुरुष’ की तुलना अरुण गोविल (Arun Govil) दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhaliya) जैसी स्टार कास्ट के साथ बनाये गए। इस पौराणिक सीरियल से उसी दिन से की जा रही थी, जिस दिन से ओम राउत ने फिल्म का एलान किया था। लॉकडाउन में लोगों को फिर से राम कथा से अवगत कराने के बाद अब एक बार फिर रामानंद सागर रचित ‘रामायण’ टीवी पर लौट रही है। दरअसल, चैनल शेमारू टीवी ने इंस्टाग्राम पर सुपरहिट शो रामायण का प्रोमो साझा किया और लिखा, ‘हम आप सभी प्रिय दर्शकों के लिए विश्व प्रसिद्ध पौराणिक धारावाहिक रामायण ला रहे हैं। 3 जुलाई से रामायण देखें केवल शाम 7:30 बजे, आपके पसंदीदा चैनल शेमारू टीवी पर।’

रामायण सीरियल 3 जुलाई से शेमारू टीवी चैनल पर प्रसारित होगा

यह पौराणिक सीरियल 3 जुलाई से शाम 7:30 बजे शेमारू टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। रामानंद सागर निर्देशित रामायण 1980 के दशक में एक लोकप्रिय धारावाहिक था। सीरीज में अरुण गोविल को राम, दीपिका चिखलिया को सीता और सुनील लहरी को लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया है। स्वर्गीय दारा सिंह ने इसमें हनुमान का किरदार निभाया था और अरविंद त्रिवेदी को रावण के रूप में चित्रित किया गया था। यह शो मूल रूप से 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक प्रसारित किया गया था। जिसे दर्शको द्वारा खूब पसंद किया गया था।

Ramayan

रामायण फिर से प्रसारित होने पर फैंस हुए खुश

शो की टीवी पर वापसी की घोषणा ऐसे समय में हुई जब सोशल मीडिया पर इसकी तुलना ओम राउत की हाल ही में रिलीज हुई पैन-इंडिया फिल्म ‘आदिपुरुष’ से की जा रही है। निर्माताओं द्वारा रामायण का प्रोमो रिलीज करने के तुरंत बाद फैंस इस पोस्ट पर लगातार अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘जय सिया राम।’ केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि, इससे पहले 2020 में, कोविड-लॉकडाउन के दौरान, दूरदर्शन ने जनता की मांग पर पौराणिक श्रृंखला को फिर से प्रसारित करने का फैसला किया था। उस समय भी देश की जनता ने व्यापक रूप से इसे देखा था।

फिल्म आदिपुरुष आज भी विवादों से है घिरी हुई

वही फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) के बारे में बात करें तो, फिल्म को अपने खराब वीएफएक्स और ‘मरेगा बेटे’, ‘बुआ का बगीचा है क्या’ और ‘जलेगी तेरे बाप की’ सहित कई विवादास्पद संवादों के लिए सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही लोगों ने फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप भी लगाया है। दर्शकों का मानना है कि फिल्म में उनके भगवान को गलत तरीके से चित्रित किया गया है। फिल्म में प्रभास को राघव, कृति सेनन को जानकी और सैफ अली खान को रावण के रूप में देखा गया है। इसके साथ ही लक्ष्मण और हनुमान जी के किरदार में सनी सिंह और देवदत्त नागे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here