Prayagraj: छत्रपति शाहू जी की प्रतिमा का अनावरण एवं जयन्ती समारोह हुआ सम्पन्न

दीपक सिंह पटेल ने कहा कि, छत्रपति शाहू जी महाराज आरक्षण के जनक हैं। जिहोंने आरक्षण की रूपरेखा तैयार किया, इन्होंने ज्योतिवा राव फूले जैसे महान लोंगों के कार्यो को आगे बढ़ाने का काम किया।

0

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज थाना शंकरगढ़ के नारीबारी चौकी के सुरवल सहनी में स्थित सरदार पटेल गार्डेन एवं बुद्ध वाटिका डॉक्टर अम्बेडकर चौक शाहू जी नगर में छत्रपति शाहू जी स्मारक समिति द्वारा आयोजित सामाजिक क्रान्ति के सूत्रधार, सामाजिक न्याय के प्रणेता एवं आरक्षण के जनक राजर्षि छत्रपति शाहू जी की मूर्ति का अनावरण एवं जयन्ती समारोह का आयोजन सम्पन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान्यवर दीपक सिंह पटेल पूर्व विधायक करछना रहे। जिन्होंने सर्वप्रथम छत्रपति शाहू जी महाराज के प्रतिमा का अनावरण किया तथा उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक सिंह पटेल पूर्व विधायक करछना ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, छत्रपति शाहू जी महाराज आरक्षण के जनक हैं। जिहोंने आरक्षण की रूपरेखा तैयार किया, इन्होंने ज्योतिवा राव फूले जैसे महान लोंगों के कार्यो को आगे बढ़ाने का काम किया। दलितों व पिछड़ों के आरक्षण को लागू कराने में बहुत बड़ा ही कार्य किया। हम सभी लोंगों को इनके विचारों को समझना होगा इनके सिद्धांतों को समझना होगा।

विशिष्ट अतिथि निर्मला देवी ब्लॉक प्रमुख शंकरगढ़, शालिनी पटेल प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) जेडीयू समरजीत सिंह प्रधानाचार्य जमुनिहा, इंद्रसेन सिंह (संचालक हीरालाल सिंह डिग्री कॉलेज चौखड़ा), पुष्पराज सिंह अध्यक्ष (प्रधान संघ शंकरगढ़), बीरेंद्र सिंह पूर्व सरपंच(अमिलकोनी), राधेश्याम सिंह, विक्रमाजीत सिंह, अजय सिंह, सर्वजीत सिंह व अन्य लोगों ने अपना अपना विचार प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकरदयाल सिंह ने किया।

वही कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह पटेल ने किया। उक्त कार्यक्रम में गोकुल सिंह पटेल, पुष्पराज सिंह, राज बहादुर सिंह, मनोज सिंह प्रबंधक, चंद्रपाल सिंह, मान बहादुर सिंह, जंग बहादुर सिंह, नागेन्द्र सिंह, अजबसुख सिंह, बृजेन्द्र सिंह पूर्व प्रधान, राजेन्द्र सिंह, अरुण सिंह पूर्व प्रधान, विमल सिंह पूर्व प्रधान, डॉक्टर राजेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, लालजी सिंह, अवध सिंह, विनोद सिंह भदौरिया, कुसुमेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक व संयोजक दीवान सिंह पटेल (एडवोकेट) ने उक्त कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों व क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट किया तथा शुभकामनाएँ दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here