Meerut: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या

सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी।

0
Meerut

मेरठ में एक तरफ पुलिस दौराला में मिले सिर कटे शव की पहचान कराने में माथा-पच्ची कर रही थी, वहीं दूसरी ओर अपराधियों ने गुरुवार को सरधना में बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। भमोरी गांव में एक छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।

हुई थी कहासुनी

जानकारी के अनुसार भामोरी गांव में छात्र की गोली मारकर हत्या से हड़कंप मच गया। बताया गया कि बुधवार रात रास्ते को लेकर हुए विवााद के बाद आरोपियों की छात्र से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दो सगे भाइयों ने अपने पिता के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दे डाला।

मारी गोली

गुरुवार को गांव के बाहरी छोर पर छात्र अपनी डेयरी पर गया था। इसी दौरान आरोपी पिता-पुत्रों ने छात्र के सीने से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही छात्र जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए हैं।

पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। वहीं छात्र की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग अभी नहीं लग सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here