बांदा में चलाया जा रहा ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से तिरंगा ध्वज के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ कलश लेकर 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान चलाया जा रहा है।

0

Banda News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत जनपद के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से तिरंगा ध्वज के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ कलश लेकर ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान चलाया जा रहा है।

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव में घर-घर कलश के साथ पहुंच कर मिट्टी तथा शहरी क्षेत्र में चावल संग्रह कर रहे हैं और गांव के सरकारी विद्यालय की सुरक्षित दीवार में प्रधानमंत्री के संदेश का शिला फलक लगाते हुए सामूहिक रूप से प्रतिज्ञा ले रहे हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि बांदा उत्तरी मंडल के बूथ नंबर 40 बंगाली पुरा में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में अभियान के जिला संयोजक अखिलेश नाथ दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह धीरू, बंदना त्रिपाठी, अनीता शुक्ला, बृजकिशोर द्विवेदी, बिहारी साहू, फूलचंद वर्मा, ज्ञान प्रताप व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर – घर पहुंच कर कलश में चावल संग्रह किया।

वहीं विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपने विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता और नागरिकों में कर्तव्य की भावना के पंच प्रण की प्रतिज्ञा ली। जबकि बड़ोखर मंडल के अंतर्गत महोखर गांव में क्षेत्रीय विधायक तथा प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने भाजपा पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों के साथ घर- घर पहुंच कर ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत कलश में मिट्टी संग्रह किया।

इस अवसर पर बैंड बाजे के साथ भारी संख्या में किसानों, युवाओं तथा महिलाओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर राज्य मंत्री निषाद ने कहा कि देश को आजाद कराने हेतु अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले भारत माता के वीर सपूतों के सपनों का भारत बनाने हेतु सबका योगदान आवश्यक है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष श्याम बाबू पाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिमांशु सिंह, अजय तिवारी, मनदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here