प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन ने कराये 39 मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन

गृहराज्य मंत्री हर्ष संघवी के 39 वें जन्मदिन के अवसर पर प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन की एक अनोखी पहल।

0

Gujarat: गुजरात राज्य के सूरत शहर में उधना विस्तार में उधना दरवाजा श्लोक बिज़नेस सेंटर स्वामी विवेकानंद नेत्रहीन मंदिर में प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन (Preksha Seva Foundation) द्वारा मजुरा विधान सभा के लोकप्रिय विधायक एवं गुजरात राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी के 39 वें जन्मदिन की अवसर पर 39 नेत्रहीन गरीब महिलाओं और पुरूषों का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया।

प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन (Preksha Seva Foundation) एवं वार्ड नंबर 22 के पार्षद रश्मि गिरधारी साबू के नेतृत्व में किया गया। वही मीडिया से मुखातिब होते हुए पार्षद ने कहा कि हमारी संस्था पिछले तीन सालों से गरीब, जरूरतमंद एवं विक्लांग लोगों की सेवा करती है। इस बार हम लोगों ने नेत्रहीन लोगों को आंख की रोशनी देकर समाज में एक नई दिशा निर्देश देने की कोशिश की है। उसी दौरान साबू ने आंख के रोगियों का हाल चाल लिया और आए हुए सभी मेहमानों का प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन की तरफ से स्वागत भी किया गया। वही पार्षद ने गृह राज्य मंत्री की लंबी उम्र की शुभकामना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here