जाने माने कलाकार रणदीप हूडा को भी मिला राम लाला की प्राण प्रतिष्टा का न्योता

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और धनुष को भी राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिल गया है।

0

अमिताभ बचन, कंगना रनोत, अनुपम खेर, सोनू निगम, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और धनुष को भी राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिल गया है। 22 जनवरी 2024 को होने वाले इस भव्य समारोह में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई सेलेब्स को अब तक इनविटेशन मिल चुका है।

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इसे लेकर हर कोई उत्सुक दिखाई दे रहा है। इस कार्यक्रम में नेता से लेकर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं।
इसी के साथ बॉलीवुड के जाने माने रणदीप हुड्डा को भी मिला इनविटेशन और इसके रणदीप हुडा ने अपने सोशल मीडिया पर इनविटेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो में अभिनेता रणदीप हुड्डा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण कार्ड स्वीकार करते हुए अपनी वाइफ के साथ की पिक पोस्ट की आओर कैप्शन में लिखा राम राम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here