बाँदा: 30 वर्ष पहले खोये हुए बेटे का लगा सुराग

0
Banda

Uttar Pradesh: मामला जनपद बांदा (Banda) बबेरू तहसील अंतर्गत थाना बिसंडा के ग्राम अमरोहा का है। जहां के निवासी रामचंद्र पुत्र बैजनाथ के द्वारा बताया गया है। उनका पुत्र 4 जनवरी 1993 में लापता हो गया था। उस समय इसके बारे में शासन और प्रशासन को भी सूचना दी गई थी, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी उसका पता नही चल रहा था। अभी हाल ही के कुछ दिनों पहले पता चला कि जनपद बांदा (Banda) के थाना बदौसा अंतर्गत ग्राम तुर्रा में नमो नारायण उर्फ राजन त्रिपाठी के फॉर्म हाउस में हमारे लड़के को रखा गया है। परिवारजनों का आरोप है कि हमारे बेटे को अवैध रूप से वहाँ रखा गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को बंधक बनाकर उससे खेती किसानी से संबंधित अन्य कार्य कराये जा रहे हैं। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच करा कर उनका बेटा उनको वापस कराया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here