प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A.) पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्ष अविश्वास से भरा हुआ है और इसे दिखाने के लिए वह अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं।

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. पर निशाना साधते हुए आज यानि मंगलवार को कहा कि विपक्ष खुद अविश्वास से भरा हुआ है, इसलिए वह संसद में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। बैठक में मौजूद भाजपा के एक सांसद के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्ष अविश्वास से भरा हुआ है और इसे दिखाने के लिए वह अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। सूत्रों के मुताबिक, मोदी ने विपक्षी गठबंधन को ‘घमंडिया’ करार दिया और दिल्ली सेवा विधेयक पर मतदान में ‘सेमीफाइनल’ जीत के लिए पार्टी के राज्यसभा सदस्यों को बधाई दी। सूत्रों ने कहा कि मोदी ने कहा कि कुछ विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा में मतदान को 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले सेमीफाइनल बताया था। विपक्ष आखिरी गेंद पर छक्का मारना चाहता है।

दिल्ली सेवा विधेयक को सोमवार को संसद की मंजूरी मिल गई, क्योंकि राज्यसभा ने इस विधेयक को पारित कर दिया। लोकसभा में सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का विफल होना तय समझा जा रहा है। उन्होंने 2018 के अपने भाषण का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने विपक्ष से 2023 में उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही थी।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके नेता सामाजिक न्याय की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने वंशवादी, तुष्टिकरण और भ्रष्ट राजनीति से इसे सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि यह समय भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म करने का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here