हरदोई: प्रधान पति पर लगा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का आरोप

0
Hardoi

उत्तर प्रदेश: हरदोई (Hardoi) के मुजाहिदपुर के ग्रामीणो ने जिला बदर में चल रहे झगड़ो का आरोप निजामपुर के प्रधान पति सतीश वर्मा पर लगाया है। उनके द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे मुजाहिदपुर के ग्रामीणों ने निजामपुर के जिला बदर अपराधी व प्रधान पति सतीश वर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ बातें लिखकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए कहा है यदि कोई कार्यवाही नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here