Rahul Gandhi Defamation Case : सुप्रीम कोर्ट 21 जुलाई को करेगा सुनवाई

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को गुजरात की सूरत कोर्ट ने मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी करने के मामले में मानहानि का दोषी पाया था।

0

मोदी सरनेम मामले (Modi surname case) में सजा पाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दायर की थी। अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने उनकी इस याचिका पर सुनवाई के लिए हामी भर दी है। अदालत ने कहा है कि वह 21 जुलाई को इस मामले में सुनवाई करेगी।

गौरतलब है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को गुजरात की सूरत कोर्ट ने मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी करने के मामले में मानहानि का दोषी पाया था और उन्हें दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। इस मामले में उन्हें गुजरात हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली थी। इसी फैसले के खिलाफ राहुल गाँधी ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here