राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर, इस आश्रम में रुकने की व्यवस्था

राम रहीम को सुनारिया जेल से करीब 1:45 मिनट पर कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर निकाला गया। राम रहीम को उतर प्रदेश के बरनावा आश्रम ले जाया जा रहा है।

0

राम रहीम जेल में अपने पापों की सजा काट रहा है। वह हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद है। साध्वी दुष्कर्म मामले में उसे साल 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। ताजा खबर यह है कि राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर हो गई है। यानी वह 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आ गया है। इस दौरान वह उतर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा।

राम रहीम को सुनारिया जेल से करीब 1:45 मिनट पर कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर निकाला गया। राम रहीम को उतर प्रदेश के बरनावा आश्रम ले जाया जा रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब सजा पा चुका राम रहीम जेल से बाहर आया हो। इससे पहले भी वह 7 बार जेल से बाहर आ चुका है। अब वह 8वीं बार जेल से बाहर आया है। उसे 21 दिनों की फरलो मिली है।

राम रहीम को फरलो मिलना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि उसे मध्य प्रदेश और राजस्थान चुनाव को देखते हुए फरलो दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here