राणापुर: आपसी बहस से बढ़ा विवाद, खेत से बरामद हुआ मृतक का शव

आक्रोश मे आकर आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर एक शख़्स की ली जान।

0
33

राणापुर: थाना राणापुर (Ranapur) के ग्राम वागवा में 1 फरवरी को सुचनाकर्ता रमेश पिता चैना डांगी निवासी ग्राम वागवा ने पुलिस को सुचना दी कि उसके भाई परथिया पिता चैना डांगी (55) निवासी ग्राम वागवा की लाश गाँव मे ही एक खेत में पड़ी हुई मिली। किसी अज्ञात आरोपी ने मृतक परथिया को सिर व चेहरे पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी है। सुचनाकर्ता की सुचना पर तत्काल राणापुर पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किये।

घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जिला झाबूआ अगम जैन तथा अति. पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ प्रेमलाल कुर्वे भी मौके पर पहुँचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना को जल्द से जल्द ट्रेस करने के लिये के लिये थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक संजय रावत को निर्दैशित किया गया। जाँच पड़ताल से थाना राणापुर (Ranapur) पर अपराध क्रंमाक 45/2023 धारा 302 भा.द.वि. का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जिला झाबूआ के अगम जैन तथा अति. पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ प्रेमलाल कुर्वे के निर्दैशन मे व एस.डी.ओ.पी बबीता बामनिया झाबुआ के मार्गदर्शन मे उक्त अंधेकत्ल को ट्रेस करने के लिये थाना प्रभारी राणापुर (Ranapur) निरी. संजय रावत व चौकी प्रभारी कुंदनपुर उनि.रुकमणी अहिरवार के निर्दैशन मे 02 टीमो का गठन किया गया।

विवेचना मे आई साक्ष्य के आधार पर संदेही तानु पिता भुरा मावी उम्र 25 वर्ष व भदु पिता पुंजा मावी उम्र 45 वर्ष निवासीगण ग्राम वागवा से सदर अपराध मे सख्ति से पुछताछ की गई तो दोनो आरोपियों के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पुछताछ मे पुलिस को बताया कि हम दोनो ने दिनाकं 31.01.2023 को घटना को अंजाम दिया था। हम दोनो गाँव मे ही तोलसिह के घर उसके मकान का उद्घाटन के कार्यक्रम मे गये थे। वहाँ पर मृतक परथिया भी आया हुआ था।

मृतक परथिया और आरोपी भदु मावी के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके कारण मृतक परथिया आरोपी भदु को गाली गलौच करने लगा। आक्रोश मे आकर आरोपी भदु ने उसके साथी तानु के साथ मिलकर मृतक परथिया के साथ मारपीट की। जिससे मृतक बेहोश हो गया। आरोपी मृतक को बेहोशी की हालत मे उठाकर गाँव मे ही कैलाश तडवी के खेत के पास ले गये। वहाँ स्थित गढ़े मे पटक कर वहाँ पर पडे पत्थरो से मृतक परथिया को सिर व चेहरे पर गंभीर चोट पहुँचाकर उसकी हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here