Ravi Shankar Prasad: नीतीश कुमार पटना में 2024 के लिए बारात सजा रहे है

प्रमोद तिवारी ने कहा, बीजेपी दूल्हे की चिंता ना करें। 2024 में एक ऐसा दूल्हा मिलेगा ,जो दुल्हन को भी पसंद आएगा और आपको भी।

0

विपक्ष के कई प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके दल भाजपा को कड़ी चुनौती देने के मकसद से एक मजबूत मोर्चा बनाने की रणनीति पर आज पटना में मंथन कर रहे हैं। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने इस बैठक पर निशाना साधा है।

बिहार के पटना में हो रही विपक्ष की बैठक पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने तंज़ कसते हुए कहा कि, 2024 के लिए विपक्षी दल बारात सजा रहे हैं, लेकिन दूल्हा कौन है, अभी उसी का पता नहीं है। इसके जवाब में कांग्रेस सासंद प्रमोद तिवारी ने कहा कि, 2024 के लिए दूल्हा तैयार है, ये आपको और जनता दोनों को पसंद आएगा।

स्वार्थी राजनीतिक तत्वों का दो कारणों से जमावड़ा है: रविशंकर

रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने कहा कि, नीतीश कुमार पटना में 2024 के लिए बारात सजा रहे हैं, लेकिन बारात में दूल्हा कौन है पता नहीं। सभी पीएम पद के दावेदार हैं। नीतीश, केजरीवाल, शरद पवार सब अपना-अपना एजेंडा चला रहे हैं। राहुल गांधी परदे के पीछे बैठे हैं। स्वार्थी राजनीतिक तत्वों का दो कारणों से जमावड़ा है। एक तो पीएम मोदी का विरोध करना और दूसरा अपनी कुर्सी बचाना लेकिन जनता इन सब बातों से आगे निकल चुकी है। जनता अब मजबूत और स्थायी सरकार चाहती है।

2024 में एक ऐसा दूल्हा मिलेगा ,जो दुल्हन को भी पसंद आएगा: प्रमोद तिवारी

वही इस बात का जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि, बीजेपी दूल्हे की चिंता ना करें। 2024 में एक ऐसा दूल्हा मिलेगा, जो दुल्हन को भी पसंद आएगा और आपको भी। बीजेपी बस बारात के स्वागत की तैयारी करे।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुशील मोदी ने कहा कि, ये जो बारात लगी है, उसमें सभी दूल्हे हैं, बाराती कोई नहीं है। बताया जा रहा है कि, विपक्षी नेताओं की मंत्रणा के दौरान नेतृत्व संबंधी सवालों को दरकिनार कर मिलकर मुकाबला करने की रणनीति पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

नीतीश जी ने ऐसी बारात लगाई है, जिसमें सब दूल्हे हैं: सुशील मोदी

सुशील मोदी बोले कि, नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम आयोजित किया है, जहां हर कोई खुद को ‘दावेदार’ के रूप में पेश कर रहा है। उन्‍होंने कहा, नीतीश जी ने ऐसी बारात लगाई है, जिसमें सब दूल्हे हैं। हर कोई दूसरों से अपनी शर्तें मनवाने में व्यस्त है। केजरीवाल ने धमकी दी है कि जब तक कांग्रेस अध्यादेश मुद्दे पर सहयोग की घोषणा नहीं करती, वह बैठक में शामिल नहीं होंगे। यह संभव है कि कुछ सहमति भी बन गई है।

सुशिल मोदी ने केजरीवाल से किया सवाल

सुशील मोदी ने यह भी सवाल उठाया कि, क्या केजरीवाल विपक्ष की बैठक में भाग लेने के बावजूद दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस के साथ सीटें साझा करने को तैयार होंगे? सुशील मोदी ने सवाल किया कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ विपक्ष की बैठक में शामिल हो रहे हैं, लेकिन क्या वह दिल्ली और पंजाब में सबसे पुरानी पार्टी के साथ सीट-बंटवारे का समझौता करेंगे? उन्‍होंने पूछा, ‘केजरीवाल आज भले ही नीतीश कुमार से मिलने गए हों, लेकिन क्या वह पंजाब और दिल्ली में कांग्रेस के लिए सीटें छोड़ेंगे?’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here