Sahibabad: मामूली विवाद में दुकानदार ने युवक पर चाकू से किया हमला

परिजनों ने लहूलुहान हालत में उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है।

0
Sahibabad

साहिबाबाद में करन गेट चौकी के सामने मंगलवार शाम 7:30 बजे चाय की दुकान पर 10 रुपये के विवाद में दुकानदार ने अपने बेटों के साथ पसौंडा निवासी शमशाद के गले पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने लहूलुहान हालत में उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है।

टीला मोड़ पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा कराया है। पसौंडा में रहने वाले निसार मलिक ने बताया कि भाई शमशाद मलिक करन गेट चौकी के सामने चाय पीने गए थे। वहां पर 10 रुपये के विवाद में दुकानदार इसरार ने बेटे अनस और भाई अबरार के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया। धारदार चाकू गले पर लगने से शमशाद लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

परिजन और राहगीरों ने उन्हें तुरंत लोनी के सीएचसी से रेफर कराकर दिल्ली जीटीबी अस्पताल ले गए। एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि घायल की हालत ठीक है। नामजद तीनों लोगों को तलाश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here