पुरे देश में आज मनाया जा रहा है Eid ul Azha का त्यौहार

0
Eid ul Azha

ईद उल अजहा (Eid ul Azha) का त्यौहार आज यानि गुरूवार को पूरा देश धूमधाम से मना रहा है। मस्जिदों में नमाज की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कई जगहों पर नमाजी जुटने भी शुरू हो गए हैं। बकरीद की नमाज़ के लिए उत्तर प्रदेश में खास इंतज़ाम किए गए हैं। इस मौके पर अराजकता फैलाने वालों पर नकेल कसने के लिए भी पुलिस सतर्क है।

इसी के साथ पुलिस ने गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा है कि, सड़क पर नमाज ना पढ़ी जाए। नमाज केवल तय जगह पर ही पढ़ी जाएगी, सड़क पर नमाज पढ़ी तो FIR हो सकती है। साथ ही कुर्बानी के लिए भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। यूपी पुलिस ने कहा है कि, कुर्बानी के लिए जो जगहें तय हैं उन्हीं जगहों पर कुर्बानी की जाए। कुर्बानी को लेकर पुलिस ने कहा है कि किसी भी ऐसे पशु की कुर्बानी ना दी जाए जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों।

आज कुर्बानी का त्यौहारईद उल अजहा (Eid ul Azha) पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। कुछ जगहों पर नमाज शुरू हो चुकी है जबकि कुछ मस्जिदों में सुबह 8 बजे तक नमाज़ का वक्त मुकर्रर है। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बात के पुख्ता इंतजाम किए हैं जिससे ईद के त्योहार को पूरे जोश के साथ मनाया जाए। किसी तरह की खलल न पड़े इसलिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं।

वही यूपी में पुलिस फोर्स के अलावा PAC की 238 कंपनियां, SDRF की 3 कंपनियां, CRPF की 7 कंपनियां और साढ़े सात हजार ट्रेनी इंस्पैक्टर्स की ड्यूटी लगाई गई है। मुस्लिम धर्म गुरु मस्जिदों से ये अपील कर चुके हैं कि सड़कों पर नमाज अदा ना करें। हालात पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रही है। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here