राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन इन राज्यों में रहेगा अवकाश

आयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू की जाएगी। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

0

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी खूब जोरो-शोरो से हो रही है। जहाँ आयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू की जाएगी। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, हर राज्य के साधू-संत भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। ऐसे में मौके पर सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार ने सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने का आदेश दिया है। वहीं, इसी के दृष्टिगत पूरे प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने छुट्टी का भी ऐलान कर दिया है।

आदेश के मुताबिक, 22 जनवरी को सभी शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों में छुट्टियां रहेंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 22 जनवरी को दिवाली की तरह ही उत्सव मनाने की अपील की है।

वही यूपी के अलावा गोवा में भी 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। प्रदेश के सीएम प्रमोद सावंत ने आदेश जारी करते हुए कहा कि पूरे देश में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह है। ऐसे में गोवा में भी सभी सरकारी कार्यालयों व स्कूलों छुट्टियां की जाती है ताकि लोग इस पर्व को मना सकें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस खास दिन को दिवाली की तरह खुशी और उत्साह के साथ मनाएं। जानकारी दे दें कि प्रमोद सावंत खुद भी प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे।

मध्य प्रदेश में भी सीएम मोहन यादव ने लोगों से अपील की है कि इस दिन को त्योहार की तरह मनाएं। साथ ही ये ऐलान भी किया कि प्रदेश में 22 जनवरी को सभी सरकारी कार्यालय व स्कूल में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं, प्रदेश में शराब व मीट की दुकानों को बंद रखने का भी आदेश दिया है।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने भी बड़ी घोषणा कर दी है। सरकार ने पूरे प्रदेश में सभी शासकीय व प्राइवेट स्कूलों को बंद रहने का आदेश दिया है। अयोध्या में होने वाले इस आयोजन को लेकर पूरे प्रदेश में अलग ही उत्साह देखने का मिल रहा है। बता दें कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है।

वही हरियाणा सरकार ने सभी स्कूलों की छुट्टियों को 22 जनवरी तक बंद रहने का आदेश दिया है। वहीं, इस दिन प्रदेश में कहीं भी शराब नहीं परोसी जाएगी। सरकार ने 22 जनवरी को यहां ड्राइ-डे घोषित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here